ईसीएचएस पालिक्लीनिक सतना में मेडीकल कैम्प का किया गया आयोजन

सतना: ईसीएचएस पालिक्लीनिक जवाहर नगर गली नम्बर 2 स्टेडियम के पास सतना में मिलिट्री अस्पताल जबलपुर द्वारा मंगलवार को मेडीकल कैम्प का आयोजन किया गया। मेडीकल कैम्प में सतना, मैहर, पन्ना, छतरपुर, नागौद, अमरपाटन और रामनगर के भूतपूर्व सैनिकों तथा उसके आश्रितों ने अपनी-अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से संबंधित रोग विशेषज्ञों को अवगत कराया। रोग विशेषज्ञों ने मरीजों का परीक्षण किया। जिसमें कुछ मरीजों को विशेष जांच के लिए मिलिट्री जबलपुर के लिए बुलाया गया है।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल मुनीन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि कैम्प में 545 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाईयां वितरित की गई। मेडिकल कैम्प में मेडिकल विशेषज्ञ, सर्जिकल, नेत्र रोग, स्त्री रोग, नाक-कान-गला रोग, आहार एवं पोषण सलाहकार तथा दंत चिकित्सक ने अपनी सेवायें दी। मेडीकल कैम्प के दौरान सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कैम्प का भ्रमण किया। इस दौरान जबलपुर से आये हुए रोग विशेषाों से मुलाकात की और उनके काम की सराहना की।

मेडिकल कैम्प के दौरान ब्रिगेडियर दिनेश जाघू स्टेशन कमाण्डर स्टेशन सेल जबलपुर एवं लेफ्टिनेंट कर्नल बिजेन्द्र सिंह ने मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनका समाधान किया। ईसीएचएस लाभार्थियों की पुरानी सीएसडी कैंटीन खुलने की मांग को लेकर ब्रिगेडियर दिनेश जाघू ने सभी पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों जनों को जल्द से जल्द सीएसडी कैंटीन खोलने का आश्वासान दिया।

उन्होंने कहा कि जीडीसी मध्य भारत एरिया ने उनकी मांग को मानते हुए कैंटीन शेड को बनाने के लिए 10 लाख 8 हजार रूपये की राशि स्वीकृत दी है और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि कैंटीन खोलने के लिए अधिकारिक आदेश के लिए तुरंत कार्यवाही की जाये। इसके साथ ही सीएसडी कैंटीन के बिल्डिंग का भी शिलान्यास किया गया। शिलान्यास के दौरान रजिस्ट्रार मिलिट्री अस्पताल जबलपुर कर्नल अनिल कुमार शर्मा, सेवा निवृत्त बिग्रेडियर देवेन्द्र सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल मुनीन्द्र त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट कर्नल नरेन्द्र कुमार मिश्रा, ईसीएचएस पालीक्लीनिक सतना का समस्त स्टाफ एवं अन्य ईसीएचएस लाभार्थी उपस्थित रहे।

Next Post

लापरवाह सरपंच और सचिवों से वसूली, जेल जाने के डर से लापरवाहों ने जमा किए पैसे

Wed Jan 21 , 2026
रीवा: ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अधिकांश निर्माण कार्य ग्राम पंचायत के माध्यम से कराए जाते हैं. कई ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा सचिव जनकल्याण के लिए निर्माण कार्यों की आवंटित राशि का समय पर उपयोग नहीं करते हैं. जिसके कारण निर्माण कार्यों की लागत बढ़ती है तथा कार्य समय पर […]

You May Like