लापरवाह सरपंच और सचिवों से वसूली, जेल जाने के डर से लापरवाहों ने जमा किए पैसे

रीवा: ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अधिकांश निर्माण कार्य ग्राम पंचायत के माध्यम से कराए जाते हैं. कई ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा सचिव जनकल्याण के लिए निर्माण कार्यों की आवंटित राशि का समय पर उपयोग नहीं करते हैं. जिसके कारण निर्माण कार्यों की लागत बढ़ती है तथा कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाते हैं. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने मार्च 2025 से दिसम्बर तक अभियान चलाकर निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले सरपंचों तथा सचिवों को नोटिस देकर सुनवाई की.

कई लापरवाहों को जेल भेजने का वारंट भी जारी किया गया. जिसके परिणामस्वरूप अब तक लापरवाह सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, उपयंत्री और सहायक यंत्रियों द्वारा 91 लाख 8 हजार 865 रुपए जमा कराए गए हैं. इस राशि का उपयोग अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा कराने में किया जा रहा है. कई सरपंच और सचिवों द्वारा वर्षों से अधूरे निर्माण कार्य तेजी से पूरे कराए जा रहे हैं.

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि लापरवाहों से जनपद पंचायत रीवा में 123495 रुपए, रायपुर कर्चुलियान में 2583974 रुपए, सिरमौर में 2185412 रुपए तथा गंगेव जनपद पंचायत में 579839 रुपए जमा कराए गए हैं. इसी तरह जनपद पंचायत जवा में 1267444 रुपए, त्योंथर में 764016 रुपए मऊगंज में 77028 रुपए नईगढ़ी में 985960 रुपए तथा हनुमना जनपद पंचायत में 541697 रुपए जमा कराए गए हैं.

Next Post

सिंगरौली में भाजपा संगठन में एक साथ चार इस्तीफों से बढ़ी हलचल

Wed Jan 21 , 2026
सिंगरौली:भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली जिला संगठन में हाल के दिनों में हुए इस्तीफों के बाद हलचल का माहौल बना हुआ है। सुरेंद्र प्रताप सिंह के त्यागपत्र के बाद अब सिंगरौली मंडल से जुड़े चार पदाधिकारियों ने एक साथ अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इन इस्तीफों के चलते संगठन […]

You May Like