जुआ खेलते पकड़े गए दो आरोपी, 6800 रुपये बरामद

सिंगरौली । कचनी बेलौहा टोला में जुआ खेल रहे दो आरोपियों के खिलाफ बैढ़न पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6,800 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 19 अगस्त को सूचना मिली थी कि सुरेश शाह के मकान की छत पर कुछ लोग रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना बैढ़न पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां दो व्यक्ति जुआ खेलते मिले।

पूछतांछ में आरोपियों की पहचान भगवानदास शाह उम्र 64 वर्ष निवासी कचनी चन्द्रमा टोला और दिलीप कुमार शाह उम्र 35 वर्ष निवासी कचनी बेलौहा टोला के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से भगवानदास शाह से 3,300 रुपये तथा दिलीप कुमार शाह से 2,500 रुपये मिले, जबकि 1 हजार रुपये जुआ स्थल से बरामद हुए। दोनों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। मकान मालिक सुरेश शाह को भी आरोपी बनाया गया। उक्त कार्रवाई में उनि पवन सिंह, सूबेदार आशीष तिवारी, उनि विनय शुक्ला, सउनि अशोक सिंह, मुनीन्द्र देव पाण्डेय, प्रआर रवि सिंह, प्रआर विनय सिंह एवं आर अंकित सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

शादी का झांसा देकर 1.27 करोड़ की ठगी करने वाला जयपुर से गिरफ्तार

Thu Aug 20 , 2026
उज्जैन। शादी का झांसा देकर महिला से लाखों रुपये ऐंठने और बाद में शादी से इनकार कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में माधवनगर पुलिस ने जयपुर निवासी आरोपी मनीष पिता तीरथदास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नकदी, दो महंगे मोबाइल फोन […]

You May Like