आनलाईन क्रिकेट सट्टा लगाते 03 आरोपी गिरफ्तार

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिलें के समस्त थाना प्रभारियों को सट्टा, जुआं एवं आईपीएल के दौरान लगने वाले क्रिकेट सट्टे पर सख्ती से अंकुष लगाने संबंधी निर्देश दिये गये है।

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चैहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमचकैण्ट निरीक्षक सौरभ शर्मा एवं प्रभारी सायबर सेल प्रधान आरक्षक प्रदीप शिन्दे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को दिनांक 13.04.2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सतगुरू बेकरी के पीछे ग्राउण्ड में तीन व्यक्ति आनलाईन सट्टा कर रहे है। मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुये सतगुरू बेकरी के पीछे ग्राउण्ड में दबिश देते आरोपी मनीष गुर्जर, हिमांशु सुंगधी एवं यश सांवरिया को पकड़ा जाकर आरोपीगणों द्वारा अपने मोबाईल से आनलाईन सट्टा किया जा रहा था। आरोपीगणों से पुछताछ करते आरोपीगणों द्वारा बताया कि हम एवं हमारे अन्य फरार साथियों द्वारा आम लोगो को आनलाईन आईडी के माध्यम से विभिन्न खेलों में पैसा लगाकर अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन देकर आम लोगो से उक्त आनलाईन सट्टा आईडियों में पैसा डलवाकर अवैध लाभ कमाना बताया गया। उक्त पर से थाना नीमचकैण्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया जाकर प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी –

1. मनीष पिता सज्जनसिंह गुर्जर उम्र 24 साल निवासी हवाई पट्टी रोड़ नीमच

2. हिमांशु पिता अशोक सुंगधी उम्र 27 साल निवासी जवाहर नगर नीमच

3. यश पिता विष्णु सांवरिया उम्र 21 साल निवासी अमर कॉलोनी बघाना

जप्त मश्रुका – 03 मोबाईल, नगदी 101000/- रूपये सहित लाखों का सट्टा हिसाब।

Next Post

नवागत कलेक्टर प्रियांक मिश्रा ने संभाली भोपाल की कमान, अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना प्राथमिकता

Tue Apr 14 , 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के नवागत कलेक्टर प्रियांक मिश्रा ने मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे धार के कलेक्टर थे। पदभार संभालने के बाद कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना […]

You May Like