मैहर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार प्रदेशभर में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत जनविश्वास शिविरों का आयोजन और स्थल भ्रमण किया जा रहा है। जिले में भी प्रत्येक शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर जनविश्वास शिविर आयोजित किए जाते हैं।
28 अगस्त, शुक्रवार को रक्षाबंधन अवकाश होने के कारण इस सप्ताह का मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर 29 अगस्त, शनिवार को आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन मैहर हाउसिंग बोर्ड स्थित पर्यटन सूचना केंद्र, नगर पालिका मैहर, बस स्टैंड के पास किया जाएगा।
शिविर में नागरिक विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। शिविर के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके शीघ्र निराकरण की कार्यवाही की जाएगी।
