रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए 3 जोड़ी विशेष रेल सेवाओं का संचालन, 1 को किया विस्तारित

ग्वालियर: ग्वालियर स्टेशन पर भारी भीड़ को देखते हुए रक्षाबंधन के पर्व पर सफर को आसान बनाने के लिए रेल मंडल द्वारा अतिरिक्त रेल सेवाओं की व्यवस्था की गई है। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या और प्रमुख रेल मार्गों पर अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए झाँसी मंडल द्वारा विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। झाँसी एवं खजुराहो से दिल्ली के लिए विशेष सेवाओं के साथ-साथ वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी–आगरा कैंट एक्सप्रेस का मथुरा तक अस्थायी विस्तार किया गया है, जिससे यात्रियों को त्योहार के दौरान सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराई जा रही है।

गाड़ी संख्या 01903/01904 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी–हज़रत निज़ामुद्दीन विशेष रेलगाड़ी 30 अगस्त तक झाँसी से तथा 31 अगस्त तक हज़रत निज़ामुद्दीन से 5-5 फेरे संचालित होगी। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 01913/01914 खजुराहो–हज़रत निज़ामुद्दीन विशेष रेलगाड़ी के खजुराहो से 30 अगस्त तथा हज़रत निज़ामुद्दीन से 31 अगस्त को फेरे संचालित होगी। इन सेवाओं से झाँसी, बुंदेलखंड एवं मार्गवर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली तथा आसपास के क्षेत्रों तक आवागमन में अतिरिक्त सुविधा मिली है।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं मथुरा में आयोजित रक्षाबंधन मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 11901/11902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी–आगरा कैंट एक्सप्रेस का मथुरा जंक्शन तक अस्थायी विस्तार भी किया गया है।
यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था
रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए झाँसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर यात्री सहायता, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था की जा रही है। महिला यात्रियों की सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ‘मेरी सहेली’ टीम द्वारा भी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि स्टेशन पर निर्धारित समय से पर्याप्त पहले पहुँचें तथा यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की वास्तविक परिचालन स्थिति एवं समय-सारणी की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से प्राप्त करें।

Next Post

ट्रेन में महिला का गहने-नकदी से भरा ट्रॉली बैग चोरी

Sat Aug 29 , 2026
ग्वालियर: भोपाल से ग्वालियर की यात्रा कर रही एक महिला यात्री का सोने-चांदी के आभूषणों, नकदी और कपड़ों से भरा ट्रोली बैग चोरी हो गया। वारदात उस समय हुई जब ट्रेन गुना रेलवे स्टेशन के आसपास से गुजर रही थी। मामले में जीआरपी थाना शिवपुरी ने शून्य पर दर्ज की […]

You May Like