यशवंत क्लब चुनावः जितेंद्र जैन चेयरमैन, विजय कस्तूरी सेक्रेटरी बने

इंदौर: यशवंत क्लब की नई मैनेजिंग कमेटी के लिए हुए चुनाव में गौरानी-सचदेवा समर्थित जितेंद्र (जीतू) जैन पैनल ने शानदार प्रदर्शन किया. अध्यक्ष समेत मैनेजिंग कमेटी के चारों प्रमुख पदों पर जैन पैनल ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि पूर्व अध्यक्ष पम्मी छाबड़ा के पैनल को करारी हार का सामना करना पड़ा. कार्यकारिणी के पांच पदों में से भी चार पर जैन पैनल के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए थे.

28 जून को हुए मतदान में क्लब के 5000 से अधिक सदस्यों में से 2687 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. मतदान समाप्त होने के बाद शाम को मतगणना शुरू हुई और रात करीब 10.30 बजे मैनेजिंग कमेटी के पदाधिकारियों के परिणाम घोषित कर दिए गए.
अध्यक्ष पद पर 67 वोट से जीते जितेंद्र जैन
अध्यक्ष पद के मुकाबले में जितेंद्र जैन को 1377 वोट मिले, जबकि पूर्व अध्यक्ष पम्मी छाबड़ा को 1310 मत प्राप्त हुए. इस तरह जैन ने 67 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. मतगणना पांच राउंड में हुई, जिनमें केवल एक राउंड में पम्मी छाबड़ा बढ़त बना सके, जबकि शेष चार राउंड में जितेंद्र जैन आगे रहे.
सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष पद पर भी जैन पैनल का कब्जा
सचिव पद के चुनाव में जैन पैनल के विजय कस्तूरी ने 992 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पम्मी पैनल के अतुल सेठ को 938 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार कुलविंदर सिंह गिल को 757 मत प्राप्त हुए. विजय कस्तूरी ने 54 वोटों के अंतर से चुनाव जीता. सह सचिव पद पर तेजवीर जुनेजा ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए 1630 वोट हासिल किए. उनके मुकाबले पंकज कुकरेजा को 1057 वोट मिले. जुनेजा ने 573 मतों के अंतर से जीत हासिल की. कोषाध्यक्ष पद पर जैन पैनल की रुपल पारिख ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की. उन्हें 1837 वोट मिले, जबकि पम्मी पैनल के सतीश मंगलवानी को 850 मत प्राप्त हुए. पारिख ने 987 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की.
कार्यकारिणी में भी जैन पैनल का दबदबा
समाचार लिखे जाने तक कार्यकारिणी के पांच पदों के लिए मतगणना जारी थी, इसमें भी जैन पैनल का पलड़ा भारी रहा. वैभव दुआ, गुनीत चड्ढा, राजेश तलवार और भारती बरोड़िया अपने-अपने मुकाबलों में आगे रहे. वहीं पम्मी छाबड़ा पैनल के बॉबी थम्मन एकमात्र उम्मीदवार थे, जो बढ़त बनाए हुए थे.

Next Post

सीएम डॉ. यादव का नगरागमन पर किया स्वागत

Mon Jun 29 , 2026
बुधनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नगर आगमन पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नर्मदापुरम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. हेलीपैड पर नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक रमाकांत भार्गव, सीताशरण शर्मा, प्रेमशंकर वर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्रसिंह राजपूत, संभागायुक्त […]

You May Like