![]()
सिंगरौली। विंध्यनगर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोपहर एक संभावित अप्रिय स्थिति टल गई। ग्राम गहिलगढ़ स्थित सेमर बाबा मंदिर के पास एटीपीसी नहर किनारे एक महिला को समय रहते सुरक्षित स्थान पर लाया गया।
जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 12 बजे जनसुनवाई और डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला नहर किनारे खड़ी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को शांतिपूर्वक संभाला। पुलिस ने समझाइश और काउंसलिंग के जरिए महिला को सुरक्षित नहर किनारे से हटाया।
महिला ने अपना नाम आरती पटेल, निवासी ग्राम खुटार बताया। वह निजी कारणों से मानसिक रूप से परेशान बताई गई। पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए परिजनों को सूचना दी और महिला को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित एवं मानवीय पहल की सराहना की। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के कई सदस्यों का सहयोग रहा।
