स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों को मिले स्वर्ण पदक

जबलपुर। रांझी स्थित नगर निगम की लक्ष्मी नारायण यादव उच्च माध्यमिक शाला में तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह का समापन विद्यार्थियों के सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। तीसरे दिन विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और गणवेश वितरित किए गए। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, कैंट विधायक अशोक रोहाणी, नगर निगम अध्यक्ष रिंकुज विज, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा सहित अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में रंग भर दिया और विद्यार्थियों की प्रतिभा की अतिथियों ने सराहना की।

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य डॉ. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, शाला विकास समिति अध्यक्ष अनुराग दाहिया, निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार, अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त शिवांगी महाजन और प्रभारी शिक्षा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र पाण्डे मौजूद रहे। आयोजन में शाला विकास समिति के आलोक मित्रा, शैलेन्द्र सिंह व मलकीत कौर सहित प्रधानाध्यापक जगत पटेल, आयोजन प्रभारी किरण वट्टी, प्राचार्य कीर्ति परोहा और शालेय परिवार का सहयोग रहा।

Next Post

महिलाओं के 53 किग्रा इवेंट में ज्ञानेश्वरी यादव आठवें स्थान पर रहीं

Wed Sep 23 , 2026
आइची नागोया, 23 सितम्बर (वार्ता) भारत की ज्ञानेश्वरी यादव ने कुल 195किग्रा वज़न उठाया; उन्होंने स्नैच में 87किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 108किग्रा वज़न उठाया। स्नैच में उन्होंने 84किग्रा और 87किग्रा वज़न उठाया, लेकिन 90किग्रा का अपना आखिरी प्रयास पूरा नहीं कर सकीं। क्लीन एंड जर्क में, वह 105किग्रा […]

You May Like