7 लाख के 15 आर्टीकल चुराने वाला कर्मचारी गिरफ्तार 

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत मदनमहल चौक स्थित एक शॉपिंग कंपनी के ऑफिस से 7 लाख रूपए के 15 आर्टीकल चोरी करने वाले कंपनी के कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से चुराये हुये 6 आईफोन, 1 मोबाईल कीमती 6 लाख रूपये के जप्त किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक रीतेश यादव निवासी दीक्षित पुरा कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि थी वह फ्लिपकार्ट में सीनियर टीम लीडर के पद पर पदस्थ है। उसका ऑफिस मदन महल चौक गढा में है। ऑफिस में आन लाईन खरीदे सामान की डिलेवरी का काम होता है। ऑफिस में करीब 90 लोग काम करते है। साहिल साहू निवासी शारदा चौक गढा जबलपुर का आफिस में हब एसोसियेट का काम करता है जिसका काम हब (आफिस) ओपन करना, व्हीकल में आये शिपमेंट को अनलोडिंग कराना एवं जिन शिपमेंटस को वापस भेजना है उनको गाडी में लोड कराना एवं उक्त अवधि में शिपमेंट की सुरक्षा करना है। कस्टमर द्वारा कैंसिल किये हुये पार्सल इंदौर भेजे जाते है। कंपनी की टीम द्वारा मेल से जानकारी दी गई कि हब से शिपमेंट में जाने वाले बैग में पार्सल कम मिल रहे है। कई पार्सल गायब हुये है। जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि कुल 15 आर्टीकल कीमती करीबन 7 लाख रूपये के गायब है। सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले तो कर्मचारी साहिल साहू बैग से सिपमेंट आर्टीकल चोरी करते दिखाई दिया था। पुलिस ने आरोपी साहिल साहू 23 वर्ष निवासी शारदा चौक गढा को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया, आरोपी के कब्जे से चुराये हुये आर्टिकल्स में से 6 आईफोन, 1 मोबाईल, कीमती लगभग 6 लाख रूपये के जप्त करते हुये आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Next Post

जनरल स्टोर से बिक रहे थे हथियार, 52 चाकू जप्त, दुकान संचालक समेत दो गिरफ्तार 

Mon Jan 26 , 2026
जबलपुर। पूर्णिमा जनरल स्टोर से अवैध हथियार धड़ल्ले से बिक रहे थे। जिसकी भनक लगते ही गढ़ा पुलिस ने छापेमारी की। अवैध हथियार के खरीद-फरोख्त में पूर्णिमा जनरल स्टोर के संचालक समेत दो को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 52 बटनदार चायना चाकू जप्त किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक […]

You May Like

Play sound