
दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसा तारखेडा स्थित देवरान खेत पर शुक्रवार रात आई तेज आंधी-तूफान में ट्रैक्टर की खड़ी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. भूसा भर रहे पांच लोगों में दो सगे भाई ट्रॉली के नीचे दब गए.घायलों को तत्काल दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने टिक्का उर्फ टीकाराम पिता हरिदास यादव, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी बरपटी को मृत घोषित कर दिया. वहीं हेमराज यादव, उम्र करीब 55 वर्ष का जिला अस्पताल में इलाज जारी है.बताया गया कि पांचों लोग खेत में भूसा भरने गए थे.रात में अचानक आए तेज आंधी-तूफान से खड़ी ट्रॉली अनियंत्रित होकर दोनों भाइयों के ऊपर पलट गई.हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है.इस दुखद घटना से परिवार और रिश्तेदारों में शोक की लहर है. सागर नाका चौकी से प्रधान आरक्षक सत्येंद्र दुबे सहित पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द किया और मर्ग कायम का जांच में लिया.
