बब्बू मान और गुरु रंधावा को रोल मॉडल मानती हैं निमृत कौर अहलूवालिया

मुंबई, (वार्ता) बिग बॉस फेम अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया का कहना है कि वह बब्बू मान और गुरु रंधावा को रोल मॉडल मानती हैं।

निमृत कौर अहलूवालिया ने अपनी पहली पंजाबी फिल्म ‘शौंकी सरदार’ के ज़रिये फिल्मों में डेब्यू किया है। इस फिल्म में निमृत ने बब्बू मान और गुरु रंधावा के साथ काम किया है।

निमृत कौर अहलूवालिया ने बताया कि वह बब्बू मान और गुरु रंधावा को रोल मॉडल मानती हैं। निमृत कौर अहलूवालिया ने कहा, मेरे लिये बब्बू मान और गुरु रंधावा रोल मॉडल हैं।मैं बचपन से इन दिग्गजों को देखती, सुनती और उनकी सराहना करती आई हूं।बब्बू मान सर और गुरु रंधावा के साथ काम करना मेरे लिए बहुत ही प्रेरणादायक अनुभव था।

धीरज केदारनाथ रत्तन द्वारा निर्देशित, शौंकी सरदार का निर्माण ईशान कपूर, शाह जंडियाली, धर्मिंदर बतौली और हरजोत सिंह ने किया है। यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ और बॉस म्यूज़िका रिकॉर्ड्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले, 751 फिल्म्स के सहयोग से पेश की गई है।

Next Post

एनटीआर जूनियर को उनके जन्मदिन पर धमाकेदार सरप्राइज देंगे ऋतिक रोशन

Sat May 17 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर को उनके जन्मदिन पर धमाकेदार सरप्राइज देंगे। ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने खुलासा किया है कि वह एनटीआर जूनियर के जन्मदिन (20 मई 2025) के मौके पर ‘वॉर 2’ के जरिए एक धमाकेदार […]

You May Like