दाल-सब्जियों ने घटाई थोक मुद्रास्फीति, सितंबर में 0.13 प्रतिशत पर

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) दालों और सब्जियों के साथ ही ईंधन की कीमतों में गिरावट के कारण थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति की दर सालाना आधार पर सितंबर में घटकर 0.13 प्रतिशत रह गयी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर शून्य से 5.22 प्रतिशत नीचे दर्ज की गयी। हरी सब्जियों के दाम सितंबर 2024 के मुकाबले 24.41 प्रतिशत और दालों के 17.19 प्रतिशत घट गये। प्याज में 63.79 प्रतिशत और आलू में 42.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। फलों की महंगाई दर भी शून्य से 4.06 फीसदी और धान की 1.52 फीसदी नीचे रही। अन्य खाद्य पदार्थों की मुद्रास्फीति भी सीमित रही।

ईंधन वर्ग की मुद्रास्फीति शून्य से 2.58 प्रतिशत नीचे दर्ज की गयी। इस वर्ग में एक साल पहले की तुलना में रसोई गैस 7.96 प्रतिशत, पेट्रोल 3.82 प्रतिशत और डीजल 3.09 प्रतिशत सस्ता हुआ।

विनिर्मित उत्पादों में खाद्य तेल एवं वसा की थोक महंगाई दर 14.50 प्रतिशत रही। अन्य समूहों में महंगाई नियंत्रण में रही।

विनिर्मित उत्पादों में खाने-पीने के सामान, बिजली के उपकरण, कपड़े आदि के दाम बढ़ गये जबकि रबड़ और प्लास्टिक के सामान, वाहन, ट्रेलर और सेमी-ट्रेलर, दवाइयों, चमड़े के सामान आदि सस्ते हुये।

 

 

Next Post

आईजी प्रमोद वर्मा का मास्टर स्ट्रोक, चार को किया जिला बदर

Tue Oct 14 , 2025
कटनी: सिवनी हवाला लूट कांड से एक्शन मोड में आये आईजी प्रमोद वर्मा जो पूर्व से ही तेज-तर्रार छवि के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने सिवनी में करोड़ों की लूट में संलिप्त 9 पुलिस कर्मियों को निलंबित और एसडीओपी के खिलाफ कार्यवाही के लिए लिखकर अपने तेवर जाहिर कर दिए […]

You May Like

मनोरंजन