जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत भैरो बाबा मंदिर बाजनामठ दर्शन करने पहुंची महिला के साथ उसके पति ने विवाद शुरू कर दिया । हंगामा करते हुए कुटुम्ब न्यायालय में लगाये गए केस को वापिस लेने दबाव बनाया। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सोनम पटेल 30 वर्ष निवासी गंगासागर दुर्गा मंदिर के पास गढ़ा ने लिखित शिकायत की कि 25 अक्टूबर 24 को सौरभ स्वर्णकार से प्रेम विवाह हुआ था शादी के बाद से सौरभ उसके साथ में नहीं रखा जिस कारण वह अपने मायके में रहने लगी। रात लगभग 9 बजे भैरो बाबा मंदिर बाजनामठ दर्शन करने के लिये आयी थी जहां पति सौरभ मिले और उसके द्वारा कुटुम्ब न्यायालय में लगाये गये केस को लेकर उसके साथ विवाद करते हुये केस वापस लेने के लिये कहने लगा, उसने पति से कहा कि उसे साथ में रखो इसी बात पर पति उसके विवाद करते हुये हाथ पकडक़र हाथ मुक्कों मारपीट की एवं जान से मारने की धमकी दी।
