नदियां हमारी सभ्यता की जीवनरेखा, इनका संरक्षण हमारा दायित्व: मंत्री प्रहलाद पटेल

बुधनी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम जोशीपुर में गुंजारी नर्मदा संगम घाट पर चल रहे पुनर्निर्माण एवं नवसंवार कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अभी तक की कार्य प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि संगम स्थलों की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण के कार्य नियमित रूप से जारी रखें. उन्होंने लोगों से अपील की कि जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर. उन्होंने कहा कि नदियां केवल जलधाराएं नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता और संस्कृति की जीवनरेखा हैं, जिनकी पवित्रता बनाए रखना हमारा दायित्व है.

Next Post

कमिश्नर ने किया गेहूं खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

Sat Apr 25 , 2026
रीवा। रीवा संभाग के सभी जिलों में 15 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेंहू का उपार्जन शुरू हो गया है. सभी खरीदी केन्द्रों में उपार्जन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई हैं. खरीदी केन्द्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे संभागायुक्त बीएस जामोद ने कृषि उपज मंडी करहिया अंतर्गत […]

You May Like