सीहोर।कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत जिले के सभी जनपदों में 21 मई से आगामी दस दिनों के लिए कृषि रथ जिले में चलाए जा रहे हैं, विधायक सुदेश ने राय ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.बुधनी में जनपद अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, आष्टा में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, इछावर में जनपद उपाध्यक्ष शंकर जायसवाल, भैरूंदा में निगम अध्यक्ष रवि मालवीय तथा विधायक रमाकांत भार्गव ने कृषि स्थों को हरी झंडी दिखाकर पंचायतों की ओर रवाना किया. कृषि उप संचालक अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस रथ के साथ अधिकारी रूट चार्ट अनुसार प्रत्येक पंचायतों का भ्रमण करेंगे और किसानों को जानकारी देंगे.
कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
