भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर उनके नेतृत्व, संगठन निष्ठा और कार्यशैली की सराहना की।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि हेमंत खंडेलवाल की सादगी, संगठन के प्रति निष्ठा और कार्यकुशलता कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रति उनका आत्मीय व्यवहार भी प्रशंसनीय है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पिछले एक वर्ष के दौरान भाजपा संगठन ने नए आयाम स्थापित किए हैं और पार्टी की विचारधारा को और अधिक मजबूती मिली है। उन्होंने एक बार फिर उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
Next Post
दमोह से श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना
Thu Jul 2 , 2026
दमोह: पवित्र अमरनाथ गुफा यात्रा 2026 के लिए दमोह से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो गया.मंगलवार को जबलपुर-कटरा एक्सप्रेस से श्रद्धालु यात्रा पर निकले, वहीं बुधवार रात करीब 9:30 बजे दुर्ग-उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से भी बड़ी संख्या में भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं में यात्रा […]

You May Like
-
1 month ago
नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ
-
2 years ago
रुपया 22 पैसे लुढ़ककर 86 रुपये प्रति डॉलर के पार