
पथरिया/दमोह। योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के आशीर्वाद से आज पतंजलि परिवार के योग शिक्षकों द्वारा जनपद प्रांगण दुर्गा माता मंदिर पथरिया में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया, दीप प्रज्वलन आलोक स्थापक द्वारा एवं राजीव लोचन स्थापक सुदेश चौरसिया रमाशंकर पौराणिक जितेंद्र दुबे केशव पटेल दीनदयाल पटेल सभी के द्वारा भारत माता की छवि पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया, प्रथम दिन योग अभ्यास योग शिक्षक देवी प्रसाद पांडे गंगाराम पटेल द्वारा किया गया योग शिविर में आसपास के सभी योग प्रेमी बंधुओ ने भाग लिया सभी नगर वासियों से अनुरोध है 4 अगस्त तक चलने वाले इस योग शिविर में सम्मिलित हो स्वास्थ्य आध्यात्मिक लाभ अवश्य उठाएं।
