रिलायंस रिटेल ने खरीदा हिमालय के प्राकृतिक उत्पादों पर आधारित स्किनकेयर ब्रांड ‘पहाड़ी लोकल’

नयी दिल्ली, 09 मार्च (वार्ता) रिलायंस रिटेल ने भारतीय ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड ‘पहाड़ी लोकल’ और उसके कारोबार का अधिग्रहण करने की घोषणा की है।

‘पहाड़ी लोकल’ ब्रांड पहाड़ी गुडनेस प्राइवेट लिमिटेड के तहत संचालित होता था और हिमालय में मिलने वाली प्राकृतिक सामग्री पर आधारित उत्पादों के लिए जाना जाता है।

रिलायंस रिटेल ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस अधिग्रहण के जरिये वह अपने ब्यूटी और पर्सनल केयर पोर्टफोलियो को मजबूत करेगी। वह ऐसे भारतीय ब्रांडों को बढ़ावा देगी जिनकी पहचान पारंपरिक ज्ञान, प्राकृतिक सामग्री और टिकाऊ उत्पादन से जुड़ी है।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि ‘पहाड़ी लोकल’ हिमालयी आरोग्य ज्ञान परंपराओं और संसाधनों से जुड़ा एक विशिष्ट ब्रांड है। रिलायंस रिटेल अपने विस्तृत नेटवर्क और रिटेल प्लेटफॉर्म के जरिये इस ब्रांड को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ायेगा। साथ ही इसकी मौलिक पहचान और गुणवत्ता को भी अक्षुण्ण रखा जायेगा।

साल 2018 में स्थापित ‘पहाड़ी लोकल’ हिमालयी क्षेत्रों से प्राप्त प्राकृतिक सामग्री पर आधारित स्किनकेयर और वेलनेस उत्पाद बनाता है। ब्रांड लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के साथ काम करता है। इसके उत्पादों में खुबानी के बीज का तेल प्रमुख सामग्री के रूप में इस्तेमाल होता है।

रिलायंस रिटेल ने स्पष्ट किया है कि अधिग्रहण के बाद भी ‘पहाड़ी लोकल’ की संस्थापक टीम बनी रहेगी और ब्रांड की रचनात्मक दिशा तथा उत्पाद विकास में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी। कंपनी अपने व्यापक रिटेल नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये इस ब्रांड के विस्तार को आगे बढ़ाने की योजना बना रही है।

 

 

Next Post

रिजर्व बैंक ने खुले बाजार से खरीदी 50 हजार करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूति

Mon Mar 9 , 2026
मुंबई, 09 मार्च (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकिंग तंत्र में नकदी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सोमवार को खुले बाजार से 50 हजार करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद की। केंद्रीय बैंक ने पिछले सप्ताह खुले बाजार से दो किस्तों में एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी […]

You May Like