मुंबई, 09 मार्च (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकिंग तंत्र में नकदी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सोमवार को खुले बाजार से 50 हजार करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद की।
केंद्रीय बैंक ने पिछले सप्ताह खुले बाजार से दो किस्तों में एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद की घोषणा की थी। पहली किस्त के तहत आज खरीद की गयी है जबकि दूसरे किस्त की खरीद 13 मार्च को की जायेगी।
आज खरीदी गयी सरकारी प्रतिभूतियों में चार साल, पांच साल, सात साल, आठ साल, नौ साल, 13 साल और 27 साल की मियाद वाली प्रतिभूतियां शामिल हैं। इन पर 6.01 प्रतिशत से 7.30 प्रतिशत तक की दर से ब्याज देय होगा।
