ग्वालियर: गोले का मंदिर इलाके में ज्वैलर्स की दुकान पर लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। लूट के इरादे से पहुंचे बदमाशों ने व्यापारी पर गोली चला दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस बदमाशों की पहचान और तलाश में जुटी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Next Post
बारिश ने खोली स्टेशन मार्ग की बदहाली की पोल, गड्ढों में फंस रहे वाहन
Tue Aug 18 , 2026
सिंगरौली: लगातार हो रही बारिश ने सिंगरौली रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले प्रमुख मार्ग की बदहाली को और उजागर कर दिया है। शुक्ला मोड़ के आगे रेलवे अंडरपास के आसपास सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश का पानी भरने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, […]

You May Like
-
2 weeks ago
जिले में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ