
जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में रहने वाले नीरज ने आत्महत्या कर ली। मामले में परिजनों ने पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मृतक की पत्नी आए दिन पति को परेशान करती थी, उसका अफेयर भी चल रहा था, जिसकी जानकारी नीरज को लग गई थी। इसके चलते वह तनाव में रहने लगा था और पत्नी की प्रताड़ना के चलते उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
