खुदरा महंगाई की दर नवंबर में 0.71 प्रतिशत

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) सब्जियों और दालों की कीमतों में भारी गिरावट के कारण उपभोक्ता मूल्य आधारित मुद्रास्फीति (खुदरा महंगाई) की दर नवंबर में 0.71 प्रतिशत दर्ज की गयी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में खुदरा महंगाई की दर में मामूली वृद्धि दर्ज की गयी और यह अक्टूबर 2025 के 0.25 प्रतिशत से बढ़कर 0.71 प्रतिशत पर पहुंच गयी। पिछले साल नवंबर में खुदरा महंगाई 9.04 प्रतिशत पर रही थी।
खाद्य मुद्रास्फीति की दर शून्य से 3.91 प्रतिशत नीचे रही। यह लगातार छठा महीना है जब खाद्य मुद्रास्फीति दर शून्य से कम रही है। यह अक्टूबर में 5.02 प्रतिशत और पिछले साल नवंबर में 5.48 प्रतिशत दर्ज की गयी थी।

आंकड़ों में बताया गया है कि सब्जियों की कीमतों में एक साल पहले के मुकाबले 22.20 प्रतिशत और दालों तथा उनके उत्पादों की कीमतों में 15.86 प्रतिशत की गिरावट आयी है। वहीं, तेल एवं अन्य वसा युक्त उत्पादों के दाम 7.87 प्रतिशत, फलों के दाम 6.87 प्रतिशत, चीनी तथा कंफेक्शनरी उत्पादों के 4.02 प्रतिशत और अंडों के 3.77 प्रतिशत बढ़े। दूध तथा उनसे बने उत्पाद भी 2.45 प्रतिशत महंगे हुए हैं।
आवास की महंगाई दर 2.95 प्रतिशत और ईंधन एवं बिजली की 2.32 प्रतिशत रही।

Next Post

मिशेलिन ने कारों के लिए मेड-इन-इंडिया टायर उतारने से पहले दिल्ली-एनसीआर में खोले नये स्टोर

Fri Dec 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) टायर निर्माता कंपनी मिशेलिन इंडिया ने कारों के लिए देश में निर्मित टायरों की लॉन्चिंग से पहले दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अपने नेटवर्क का विस्तार किया है।कंपनी ने नोएडा में टायर शॉपी के साथ साझेदारी में गुरुवार को एक स्टोर खोला जो […]

You May Like