सीहोर। दि ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल में अचीवर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी डीईओ शीलू शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं अंकुर शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई.
कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत बैंड की धुन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ. इसके पश्चात प्रार्थना गीत एवं नन्हें विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य ने मन मोह लिया. प्राचार्या डॉ. बीना जे. कुरियन ने विद्यालय की उपलब्धियों के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास एवं साहस से आगे बढऩे का संदेश दिया.
इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र दिव्यांश अहिरवार, गौरव अस्थाया, नितेश यादव एवं दीपांशु मेवाड़ा, ललित वर्मा, स्वाति मेवाड़ा, नीव सक्सेना, अन्वेषा राठौर तथा लक्ष्मी कुशवाहा को स्मृति-चिह्न भेंट कर स मानित किया गया. दिव्यांश अहिरवार, स्वाति मेवाड़ा, नीव सक्सेना एवं गौरव अस्थाया ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया.
मुख्य अतिथि ने कहा कि जिले के विद्यार्थी प्रतिवर्ष जिला एवं राज्य मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर रहे हैं. विशिष्ट अतिथि ने कहा कि दि ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल पिछले 32 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है तथा विद्यार्थी निरंतर जिला एवं राज्य मेरिट सूची एवं विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर रहे हैं.
