शराब दुकान मेेंं ढाबा संचालक का हंगामा, दो कर्मियों को पीटा

जबलपुर: कुण्डम थाना अंतर्गत तिलसानी में ढाबा संचालक ने शराब दुकान में हंगामा करते हुए दो कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मनीष जयसवाल पिता राजेश जयसवाल 32 वर्ष निवासी कुण्डम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे तिलसानी में शराब के दुकाम में काम करता है।

रात्रि करीब 11 बजे वे साथी कर्मचारी राहुल राजपूत तिलसानी शराब दुकान में थे तभी संग्राम ढाबा वाला संग्राम राजपूत शराब दुकान पर आया और चना बेचने की बात पर विवाद करने लगा। इसके बाद डंडे से हमला कर उसे चोट पहुंचा दी। साथी राहुल राजपूत बचाने आया तो संग्राम ने राहुल को भी लात घूसो से मारपीट किया और जान से मारने की धमकी दी।

Next Post

परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) में जिला सीधी प्रदेश में प्रथम

Wed Jul 15 , 2026
सीधी:शिक्षा के क्षेत्र में सतत सुधार, प्रभावी शैक्षणिक प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था के बल पर जिला सीधी ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए भारत सरकार एवं राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) में पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह […]

You May Like