देश को सशक्त बनाने के लिए होता है हमारा बजटः मांडविया

इंदौर: आनंद मोहन माथुर सभा गृह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड, अंजू माखीजा, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा की उपस्थिति में केंद्रीय बजट पर महिला संवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों में बहुत अन्तर है. अन्य राजनैतिक दल केवल वोट की राजनीति करते हैं, चुनाव आता है, बजट आता है, उसमें सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं. इस तरह की बातें करके अपनी राजनीति चलाते है, जबकि भाजपा राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ काम करती है, हमारे लिए देश पहले है, इसलिए हमारा बजट एनाउंसमेंट का बजट नहीं होता, हमारा बजट देश को बनाने का बजट होता है। हमारा देश कैसे बने?

देश कैसे सशक्त हो? इसलिए जो कार्ययोजना बनती है, बजट उसका पार्ट बन जाता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में बहुत अच्छी बात कही, बजट विकसित भारत एक लॉंग टर्म योजना है, एक विजन है. जब देश की आजादी का शताब्दी वर्ष होगा 2047 में तो इन 25 सालों में हमें विकसित भारत बनाना है. इन 25 सालों में हमें ऐसी कार्ययोजना बनाना है कि विकसित भारत बने. उन्होंने कहा कि पिछले 70 सालों में सरकार बहनों को केवल लाभार्थी के रूप में देखती थी और उसके वोट की चिंता करती थी लेकिन महिलाओ के सशक्तिकरण की बात बजट में नहीं होती थी. लेकिन अब मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं की स्थिति बदली है, मोदी जी ने महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण, महिलाओं को समान अवसर देने का काम किया है. नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा बजट में महिलाओं के लिए जो प्रावधान किए गए हैं, वह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एतिहासिक प्रावधान है.

महिला शक्ति आर्थिक ग्रोथ इंजनः विजयवर्गीय
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा महिलाओं की गरिमा और सम्मान की चिंता करती है. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं हमारी मातृशक्ति केवल लाभार्थी नहीं है, बल्कि वह इस देश की आर्थिक प्रगति में आर्थिक ग्रोथ इंजन हैं, इसलिए हमेशा महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी औऱ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने काम किया है. इस अवसर पर हरप्रीत सिंह बक्शी, सुधीर कोल्हे, पद्मा भोजे, वृंदा ताई गौड, मंजू ठाकुर, दीप्ति हाडा, कंचन गिदवानी, श्रेष्ठा जोशी, पूजा पाटीदार, संध्या यादव, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थीं.

मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने कहा कि बजट में लखपति दीदी को मजबूती देने का काम किया गया है. स्वयं सहायता समूह, लखपति दीदी और महिला उद्यमियों को ध्यान में रखते हुए बजट में प्रावधान किए गए हैं. यह बजट नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण में सशक्त भागीदारी देने वाला बजट है. महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता को विशेष प्राथमिकता देकर यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा।
संचालन वृंदा ताई गौड और आभार कंचन गिदवानी ने माना.

Next Post

सकारात्मक विमर्श से ही मजबूत होगा राष्ट्र: नवल शुक्ला

Wed Feb 11 , 2026
ग्वालियर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही प्रमुख जन गोष्ठियों का उद्देश्य सकारात्मक विमर्श के माध्यम से समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाना है। प्राचीन काल की तरह वर्तमान समय में भी कुछ शक्तियां नकारात्मक विचारों के माध्यम से देश को कमजोर करने का प्रयास […]

You May Like