
रीवा। जिले भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है तापमान में लगातार उतार चढ़ाव जारी है. न्यूनतम तापमान एक बार फिर 10 डिग्री से लुढक़ कर सीधे 5.5 डिग्री पर पहुंच गया. जबकि दिन का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री रहा.
वही उत्तर भारत में पड़ रहे घने कोहरे के कारण रीवा-आनंद बिहार ट्रेन अपने निर्धारित समय पर नही पहुंच पा रही है. सात घंटे देरी से रीवा स्टेशन पहुंची. पिछले कई दिनो से रीवा-आनंद बिहार देर से आ रही है जिसके कारण यात्रियो की फजीहत हो रही है. आने और जाने वाले यात्री परेशान हो रहे है. गौरतलब है कि उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के चलते समूचे विंध्य क्षेत्र में गलन भरी ठंड दो दिन से बढ़ गई है. इसके साथ ही ठंड हवाएं लगातार चल रही है. तापमान में 24 घंटे के अंदर बड़ी गिरावट आई है. शुक्रवार को जहा न्यूनतम तापमान 10.8 था वही शनिवार को सीधे 5.5 डिग्री पर पहुंच गया. दिन भर ठंड हवाएं चलती रही और गलन भरी ठंड बनी रही. शाम ढ़लते ही कोहरे का धुंध छा गया. हालाकि सुबह कोहरे का असर कम था. इस समय रीवा से दिल्ली यात्रा करने वाले यात्रियो के लिये सबसे बड़ी परेशानी ट्रेन का सफर है. लगातार कई दिनो से आनंद बिहार से चलकर रीवा आने वाली ट्रेन समय पर नही पहुंच पा रही है. शुक्रवार को जहा दोपहर 2.30 बजे पहुंची थी. वही शनिवार को 6.30 बजे रीवा ट्रेन पहुंची. इस दौरान यात्री बेहद परेशान होते रहे, कोहरे के कारण यह दिक्कत आ रही है.
