जबलपुर मंडल में शपथ ग्रहण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जबलपुर। आगामी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल द्वारा 15 मई से 05 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जबलपुर मंडल में नोडल ऑफिस ईएनएचएम सेल, यांत्रिक विभाग के माध्यम से प्रतिदिन आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में जबलपुर मंडल के विभिन्न विभागों द्वारा जबलपुर, कटनी, न्यू कटनी, सतना, रीवा, दमोह एवं पिपरिया स्टेशनों पर शपथ ग्रहण समारोह एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु आवश्यक एवं पर्यावरण-अनुकूल उपाय अपनाने की सलाह दी गई। कर्मचारियों को दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, अधिकाधिक वृक्षारोपण करने, ऊर्जा एवं जल संरक्षण को अपनाने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही सभी को कचरे को निर्धारित स्थान अथवा डस्टबिन में ही डालने हेतु समझाइश दी गई तथा स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

क्लाइमेट चेंज है थीम

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम क्लाइमेट चेंज– फोकसिंग ऑन द चैलेंजेज पोज़्ड बाय मदर अर्थ पर निर्धारित की गई है, जिसके माध्यम से पृथ्वी के समक्ष उपस्थित पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।पश्चिम मध्य रेलवे का जबलपुर मंडल पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति सतत रूप से प्रतिबद्ध है तथा अभियान अवधि में विभिन्न जन- जागरूकता एवं हरित पहल कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाएगा।

Next Post

हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun May 17 , 2026
हरिद्वार,17 मई (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 112 नंबर पर फोन कर आगामी चार दिनों के भीतर हरिद्वार में बम विस्फोट करने की धमकी दी थी। […]

You May Like