अटलजी की जयंती पर ग्वालियर में होगी “अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025

ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में 25 दिसम्बर को “अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025” का आयोजन होने जा रहा है। मेला मैदान में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में यह आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर इस आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से कराने दिशा-निर्देश दिए। इस आयोजन में बड़ी संख्या में उद्यमी, निवेशक, हितग्राही एवं नागरिक शामिल होंगे। कलेक्टर ने कहा कि पार्किंग सहित सभी व्यवस्थायें बेहतर से बेहतर हों। व्यवस्थाओं को इस प्रकार से अंजाम दें, जिससे कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे सभी प्रतिभागी सुविधाजनक तरीके से अपने सेक्टर में पहुँच सकें। साथ ही सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें।

“अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025” में बीते वर्ष की सफलतायें साझा की जायेंगीं। साथ ही भविष्य की योजनाओं पर भी सार्थक विचार-विमर्श होगा। इस आयोजन में निवेशकों द्वारा मध्यप्रदेश के प्रति दर्शाए गए विकास के लिये विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया जायेगा। साथ ही यह आयोजन नवीन निवेशकों की परियोजनाओं की शुरू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा।

तैयारियों को लेकर कलेक्टर द्वारा ली गई बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, अपर कलेक्टर कुमार सत्यम, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर कलेक्टर सी बी प्रसाद एवं मध्यप्रदेश आईआईडीसी की प्रबंध निदेशक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

पूर्व मंत्री के दामाद का होटल से सोने का हार चोरी

Fri Dec 12 , 2025
ग्वालियर। शहर के एक होटल से बड़ी चोरी का मामला सामने आया है. यह चोरी पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया के दामाद के साथ की गई जिनका चोरों ने 16 लाख रुपये की कीमत का सोना का हार गायब कर लिया. घटना सामने आने के बाद पुलिस, प्रशासन और होटल प्रबंधन […]

You May Like