होर्मुज ट्रंप के गले की हड्डी…अपने ही राष्ट्रपति पर भड़के पूर्व CIA चीफ, बोले-ईरान युद्ध में फंस गया US

ईरान के खिलाफ अमेरिका का युद्ध बढ़ते संघर्ष और कठिन परिस्थितियों में फंसा है। लियोन पैनेटा ने ट्रंप को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, युद्ध की स्थिति अमेरिकी तैयारियों की कमी को दर्शाती है।

ईरान के खिलाफ अमेरिका की जंग तीन हफ्ते से ज्यादा समय से जारी है, और अब तक इसके खत्म होने का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिल रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए इस संघर्ष से बाहर निकलने का कोई आसान रास्ता नजर नहीं आ रहा। जैसे-जैसे युद्ध लंबा हो रहा है, ट्रंप की घरेलू स्थिति भी कठिन होती जा रही है, और उन्हें तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

इस मामले में सबसे बड़ी आलोचना अमेरिकी सुरक्षा के पूर्व अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इसमें सबसे प्रमुख नाम लियोन पैनेटा का है। पैनेटा अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री और CIA के पूर्व प्रमुख हैं। पैनेटा ने गॉर्डियन अखबार से बातचीत में कहा कि ट्रंप इस युद्ध में फंसे हुए हैं और इसके लिए वे खुद जिम्मेदार हैं।

स्ट्रेट होर्मुज ईरान की ताकत
उन्होंने बताया कि अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों को वर्षों से यह जानकारी थी कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ब्लॉक कर सकता है, जिससे विश्वभर में तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। यह खतरा पहले से ही ज्ञात था, जिसे संघर्ष के दौरान नजरअंदाज किया गया। पैनेटा का कहना है कि यह समझना कोई कठिन काम नहीं था कि ईरान से युद्ध के दौरान होर्मुज स्ट्रेट का बंद होना अमेरिका की सबसे बड़ी कमजोरी होगी।

पैनेटा ने यह भी संकेत दिया कि ट्रंप को अब एक कठिन निर्णय का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें यह तय करना होगा कि क्या वे होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए युद्ध का दायरा बढ़ाएं, ताकि दबाव कम हो और शायद ईरान से बातचीत हो सके, या फिर वे युद्ध को समाप्त करने के लिए पीछे हटकर हार मान लें, हालांकि सभी जानते हैं कि ऐसा करने से उनकी स्थिति कमजोर होगी।

खामेनेई की मौत से ईरान मजबूत
इसके अलावा, पैनेटा ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद की स्थिति पर भी सवाल उठाया। उनका कहना था कि अमेरिका ने यह सोचा था कि खामेनेई की मौत से ईरान का नेतृत्व कमजोर होगा, लेकिन इसके बजाय ईरान का शासन पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और स्थिर हो गया है। उन्होंने निष्कर्ष में कहा कि ट्रंप अब जिस स्थिति में हैं, वह बहुत कठिन है, और इसके लिए केवल और केवल ट्रंप ही जिम्मेदार हैं।

Next Post

घायल नीलगाय ने दम तोडा

Mon Mar 23 , 2026
सतना:  जिले के नागौद वन परिक्षेत्र अंतर्गत जादवपुर बीट के हनुमानपुर गांव में कई दिनों से घायल अवस्था में घूम रही एक नर नीलगाय की रविवार को मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव का पोस्टमार्टम कराया।प्रभारी रेंजर […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।