उत्तराखंड सरकार रिक्त पदों को भरने का काम नहीं कर रही है : रावत

नयी दिल्ली, 01 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि उत्तराखंड में 70 हजार से ज्यादा रिक्त पद हैं लेकिन राज्य सरकार इन पदों पर भर्ती करने के कोई कदम नहीं उठा रही है।
श्री रावत ने गुरुवार को यहां एक पुस्तक के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तो उस समय करीब 30 हजार पद खाली थे। उनकी सरकार इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरु करने की तैयारी भी कर दी थी लेकिन उसी दौरान स्थिति ऐसी बनी कि वह काम तब पूरा ही नहीं हो सका मगर आश्चर्य की बात यह है कि भाजपा सरकार ने इस प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उत्तराखंड सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और इसी का परिणाम है कि वहां सरकारी पदों के लिए रिक्तियां निकलती है और परीक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं लेकिन पेपर लीक हो जाते हैं। बराबर पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं और इसमें भाजपा के लोग शामिल है। भाजपा के लोगों की मिलीभगत के बिना पेपर लीक का खेल हो ही नहीं सकता है।

उन्होंने स्थानीय शिल्प को महत्व देने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि यदि परंपरागत शिल्प को आगे बढाया जाता है तो उत्तराखंड के लोगों को रोजगार मिलेगा और पलायन पर भी इससे रोक लगेगी। उनका कहना था कि पलायन के समाधान का सबसे बड़ा जरिया स्थानीय शिल्प और उसके कारीगरों को महत्व देना है।

 

 

 

Next Post

वस्त्र मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन आठ-नौ जनवरी को गुवाहाटी में

Thu Jan 1 , 2026
नयी दिल्ली , 01 जनवरी (वार्ता) राज्यों के वस्त्र मंत्रियों का एक राष्ट्रीय सम्मेलन आठ से नौ जनवरी तक असम के गुवाहाटी में आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने गुरुवार को दी। मंत्रालय ने कहा है कि दो दिन के इस सम्मेलन में देशभर के राज्यों के […]

You May Like