15 अगस्त की छुट्टी में क्या देखें? देशभक्ति से लबरेज ये 5 वेब सीरीज बना देंगी दिन खास

मुंबई, स्वतंत्रता दिवस पर अगर आप घर बैठकर कुछ बेहतरीन देखना चाहते हैं, तो ओटीटी पर मौजूद ये 5 देशभक्ति वेब सीरीज आपकी छुट्टी को बेहद खास और यादगार बना सकती हैं।

भारत और चीन के बीच साल 1962 में हुए वॉर की कहानी पर बनी सीरीज 1962 द वॉर इन द हिल्स भारतीय सेना के अदम्य साहस को बखूबी दर्शाती है। यह कहानी सेना की उस बहादुर टुकड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है, इसमें एक्टर अभय देओल ने मेजर सूरज सिंह की मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि सुमीत व्यास, आकाश ठोसर और माही गिल जैसे कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी है।

स्वतंत्रता संग्राम के सबसे महान नायकों में से एक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और उनके रहस्यमयी अंत पर आधारित सीरीज बोस डेड और अलाइव दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है। पुलकित के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में अभिनेता राजकुमार राव ने सुभाष चंद्र बोस का मुख्य किरदार निभाया है।

साल 2017 में आई सीरीज द टेस्ट केस भारतीय सेना में पहली महिला कॉम्बैट ऑफिसर बनने की ट्रेनिंग ले रही कैप्टन शिखा शर्मा के संघर्ष को दर्शाती है। नागेश कुकुनूर के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में निमरत कौर ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके साथ अक्षय ओबेरॉय, अतुल कुलकर्णी और जूही चावला जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए हैं।

जीत की जिद कारगिल युद्ध के नायक मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर के रियल लाइफ से प्रेरित एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक कहानी है। अमित साध ने मेजर दीप सिंह का रोल निभाया है, जबकि अमृता पूरी उनकी पत्नी के रोल में नजर आई हैं।

हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई ऑपरेशन सफेद सागर 1999 के कारगिल युद्ध में इंडियन एयरफोर्स के अहम योगदान को दिखाती है। सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल जैसे सितारों से सजी यह सीरीज एयरफोर्स के पायलट्स के साहस को सलाम करती है।

Next Post

हॉर्मुज में हमले और नाकाबंदी का खौफ, रिकॉर्ड महंगा हुआ तेल, क्या फिर वैश्विक मंदी की ओर बढ़ रही दुनिया?

Sat Aug 15 , 2026
होर्मुज संकट के चलते जहाजों की आवाजाही ठप होने और कच्चे तेल के दाम बढ़ने से दुनिया भर में मंदी आने की कगार पर है, जिससे भारतीय रिफाइनरियों की चिंता भी बढ़ गई है। होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण जहाजों की आवाजाही लगभग […]

You May Like