पंजाबी परिषद समिति का 14वां सामूहिक करवा चौथ पूजन कल सनातन धर्म मंदिर में होगा

ग्वालियर: करवा चौथ पूजन की तैयारी को लेकर पंजाबी परिषद समिति ग्वालियर की आज एक अहम बैठक रखी गई जिसमें पिछले 13 वर्षों से अभूतपूर्व सफलता के साथ कराए जाने वाले सामूहिक करवा चौथ को इस वर्ष भी समिति द्वारा विधि विधान से मनाने का निर्णय लिया गया। ब्राह्मणों द्वारा सामूहिक करवा चौथ पूजन 29 अक्टूबर को सनातन धर्म मंदिर में 4 बजे से प्रारंभ होगा।
आयोजन को लेकर समिति बनाई गई जिसमें मुख्य संयोजिका सिम्मी अजीत कुकरेजा, लक्ष्मी जुनेजा एवं सह संयोजिका ममता बेदी, पूजा शर्मा, एवं व्यवस्थापक प्रमिला मारवाह, रम्मी आनंद,रविंद्र पनबंदा, अनिल शर्मा, राकेश शर्मा को बनाया गया और उन्हें जिम्मेदारियां दी गई। आयोजन में समिति एवं पंजाबी समाज की सुहागने सामूहिक रूप से करवा चौथ का पूजन करेगी। आयोजन में यह होंगे सम्मानित
(1)नई वधु (2) पति-पत्नी दोनों का एक साथ व्रत रखने वाले जोड़े,(3) सुंदर मेहंदी रचनेवाली सुहागन, (4) 16 श्रृंगार से सुसज्जित सुहागन, (5) वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण करने वाले। रूपा झांम, भावना भागचंदानी, एवं डॉ. उर्वशी मारवाह को जज नियुक्त किया गया है जो बेस्ट प्रतिभागी को प्राइज देकर प्रोत्साहित करेंगे, समिति द्वारा स्वागत एवं सम्मानित किया जाएगा।

Next Post

जिले के 3 वूशु खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप के लिए तमिलनाडु रवाना

Wed Oct 28 , 2026
सीधी: 25वीं जूनियर नेशनल वूशु चैंपियनशिप 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जेप्पियार यूनिवर्सिटी सेम्मनचेरी चेन्नई में आयोजित होगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सीधी जिले से 3 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। कु. ईक्षा तिवारी 75 किलो, अम्बर सेन 52 किलो और आर्यन यादव 90 किलो भार वर्ग। ये […]

You May Like