
जबलपुर। खितौला अंतर्गत इसाफ बैंक में पड़ी डकैती को सुलझाने पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। सूत्र बताते हैं कि इसाफ बैंक खितौला में 14873.50 ग्राम सोना और नगदी 508675 लूट कांड की रैकी पाटन से की गई थी। पाटन के इंद्राना में एक मकान में आरोपी किराए के मकान में रुके हुए थे, पुलिस की जांच अब मास्टरमाइंड, मददगारों पर भी चल रही है। कुछ नाम पुलिस के सामने आ गए हैं। मकान मालिक और संदेहियों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ चल रही है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है लेकिन जल्दी पता लग जाएगा की पुलिस डकैतों के करीब है या सिर्फ हवा में लट्ठ घुमा रही है।
