रीवा:भाजपा से त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जिले व विंध्य मौजूदा राजनीतिक स्थितियों के संबंध में चर्चा हुई. साथ ही कई महत्वपूर्ण व समसामयिक विषयों पर भी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने चर्चा की.
इस मुलाकात पर विधायक सिद्धार्थ ने कहा कि सिंधिया परिवार से हमारी तीन पीढिय़ों के राजनीतिक रिश्ते हैं, ज्योतिरादित्य जी भी इस पारिवारिक रिश्ते को बखूबी निभा रहे उनका प्रेम व मार्गदर्शन समय समय पर मिलता रहता है. उनसे मुलाकात के बाद राजनीतिक व सामाजिक कार्यों को करने के लिए नई ऊर्जा मिलती है. श्री तिवारी ने कहा कि केंदीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात के दौरान विंध्य में संचार सेवाओं के विस्तार के संबंध में भी अहम चर्चा हुई.
