भंडारे के साथ सीताराम महायज्ञ का समापन

रेहटी। ग्राम माथनी में रामसेवा दल द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को भंडारे के साथ समापन हुआ. इस अवसर पर विधायक रमाकांत भार्गव थे.

कथा के अंतिम दिवस में कथावाचक पंडित आलोक पाठक ने सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की निष्काम मित्रता का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि सच्ची मित्रता धन, वैभव या पद की मोहताज नहीं होती, बल्कि वह प्रेम, त्याग और समान भाव पर आधारित होती है. सुदामा और श्रीकृष्ण की मित्रता आज के समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. सीताराम यज्ञ की पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे में भी विधायक रमाकांत भार्गव शामिल हुए. उन्होंने यज्ञ स्थल पर परिक्रमा कर आहुति दी तथा प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रेम नारायण मीणा, मंडल सलकनपुर अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, रामनारायण साहू, अनार सिंह चौहान, सरदारी लाल नागर, शिवनंदन ठाकुर, महामंत्री प्रदीप पटेरिया, सुनील गौर, मीडिया प्रभारी संदीप चौहान, मंडल उपाध्यक्ष विनोद नागर, सुमित चौहान उपस्थित थे.

 

 

Next Post

केन्द्रों पर परीक्षार्थियों को मिले व्यवस्थित वातावरण

Mon Feb 2 , 2026
सीहोर। आगामी 10 फरवरी से प्रारंभ होने वाली माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में निर्धारित 101 परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त कलेक्टर प्रतिनिधियों की जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया. बैठक में जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव […]

You May Like