
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत पुराना कंचनपुर में जमीन पर कब्जे को लेकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या कर दी गई।
टीआई प्रवीण कुमरे ने बताया कि आरती चौधरी 24 वर्ष निवासी हरदौल चौक चौधरी मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वीरू चौधरी ने हमारे घर में पीछे बना मकान 3 साल पहले खरीदा था, इसके बाद भी वीरू हमारी जमीन के कुछ हिस्से पर कब्जा करना चाहता था, इसी बात को लेकर कल रात 11 बजे उसके बडे भाई अनिल चौधरी से वीरू चौधरी ने बहस किया हत्या करने की नीयत से चाकू लेकर मारने को हुुआ उसका भाई अनिल चौधरी जान बचा कर भागने लगा, वीरू चौधरी भी अनिल के पीछे चाकू लेकर मारने दौडा, भाई अनिल जैसे ही धर्मेन्द्र चौधरी के घर के पास पहुंचा तभी वीरू चौधरी ने भाई अनिल चौधरी को पकड़ लिया, चाकू से कई बार वार कर भाई अनिल को घायल कर दिया एवं तेजी से भाग गया। 108 एम्ब्यूलेंस से भाई अनिल को लेकर विक्टोरिया अस्पताल पहुंचे जहॉ रात 12-20 बजे डाक्टर ने चैक कर भाई अनिल चौधरी उम्र 36 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।
