सीएम हाउस कूच के दौरान किसानों और पुलिस में तीखी झड़प, धक्का-मुक्की में फटे कपड़े; बोले- गेट तोड़कर अंदर घुसेंगे

भोपाल। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर राजधानी में सीएम हाउस घेराव के लिए निकले किसानों और पुलिस के बीच बुधवार को पॉलिटेक्निक चौराहे के पास तीखी झड़प हो गई। बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश कर रहे किसानों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें कई किसानों के कपड़े फट गए। मौके पर पुलिस के जवान लाठी-डंडों के साथ मुस्तैद नजर आए, जिससे कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

प्रदर्शनकारी किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने से रोका जा रहा है। नाराज किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो वे सीएम हाउस का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश करेंगे। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर अड़े रहने का ऐलान किया।

उधर, मंत्रालय में सरकार की ओर से मंत्रियों और किसान प्रतिनिधियों के बीच बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें किसानों की विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई। हालांकि प्रदर्शन स्थल पर मौजूद किसानों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले रखा है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Next Post

दतिया उपचुनाव: थमा चुनावी शोर, आज EVM में कैद होगा भावी नेता का भाग्य

Wed Jul 29 , 2026
संजीव कुमार शर्मा ​दतिया। मध्य प्रदेश की सबसे हाई-प्रोफाइल मानी जाने वाली दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज (30 जुलाई) मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पिछले कई दिनों से जारी नेताओं की बयानबाज़ी, रोड शो और चुनावी रैलियों का शोर थमने के बाद अब गेंद जनता के […]

You May Like