सीएम डॉ यादव ने सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार और ई-बस डिपो का किया भूमि-पूजन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल-सीहोर रोड स्थित महाराणा प्रताप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, फंदा में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार तथा प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना अंतर्गत अत्याधुनिक ई-बस डिपो का भूमि-पूजन किया उन्होंने इस अवसर पर आयोजन को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य जैसे महान शासकों की स्मृति में निर्मित प्रवेश द्वार प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक होगा।

डॉ. यादव ने कहा कि पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत प्रस्तावित अत्याधुनिक ई-बस डिपो से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ एवं स्वच्छ परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। यह परियोजना शहरी परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Next Post

बारात घर सील, 12 दुकानों में की गई तालाबंदी

Sat Dec 13 , 2025
जबलपुर: राजस्व वसूली को लेकर नगर निगम प्रशासन ने शहर में एक बार फिर सख्ती दिखाते हुए, बड़े बकायदारों के विरुद्ध कड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है। आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर अपर आयुक्तों ने संभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर शहर के 3 संभागों में यह ताबड़तोड़ कार्रवाई […]

You May Like