बारात घर सील, 12 दुकानों में की गई तालाबंदी

जबलपुर: राजस्व वसूली को लेकर नगर निगम प्रशासन ने शहर में एक बार फिर सख्ती दिखाते हुए, बड़े बकायदारों के विरुद्ध कड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है। आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर अपर आयुक्तों ने संभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर शहर के 3 संभागों में यह ताबड़तोड़ कार्रवाई की। अमले ने वार्ड क्रमांक 70 में पटेल बारात घर के टैक्स की राशि रुपए 5 लाख 94 हजार 9 सौ 53 रुपये बकाया होने पर पटेल बारात घर सील करने की कार्रवाई की एवं गंदगी होने पर चालानी कार्यवाही भी की ।
अपर आयुक्त अरविन्द शाह ने बताया कि संभाग क्रमांक 15 के वार्ड क्रमांक 76 में मढ़ई एवं परियट में स्थित देशी-विदेशी शराब की 2 दुकानों में लगभग 2 लाख रूपये की राशि बकाया है, जिसे कुर्की एवं तालाबंदी कर राशि 78 हजार 8 सौ रूपये स्थल पर ही जमा कराई गई, इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गंदगी फैलाने पर 10 हजार रूपये का स्पॉट फाइन किया गया। उन्होंने बताया कि केशरवानी दूध डेरी परियट में बकाया 1 लाख रूपये की राशि जमा कराई गयी। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेरी में गंदगी पाये जाने पर 50 हजार रूपय की राशि का स्पॉट फाइन लगाया।
इन दुकानों पर गिरी गाज
कार्रवाई के संबंध में अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार को संभाग क्रमांक 4 छोटी लाइन गोरखपुर में बड़े बकायादारों से बकाया राशि वसूली के दौरान, जार्ज डिसिल्वा वार्ड नंबर 12 में संपत्ति स्वामी सोने लाल उर्फ सुंदर लाल एवं अन्य संपत्ति आई.डी. नंबर 1000508058, बकाया एवं संहाल राशि 80 लाख 16 हजार 3 सौ 50 रूपये जमा नहीं करने पर 8 दुकानों पर ताला लगाया गया, दूसरी संपत्ति पर 2 लाख 39 हजार 3 सौ 94 रूपये बकाया होने पर ताला लगाया गया। वार्ड 15 में संपत्ति आई.डी. 1000494795 सुधा मालवीय पर बकाया राशि 1 लाख 2 हजार 36 रूपये होने पर दुकान में तालाबंदी की कार्यवाही की गई।

उन्होंने बताया कि नरसिंह वार्ड नंबर 14 में संपत्ति स्वामी मुकेश जायसवाल, आई.डी. नंबर 1002259104 पर 9 लाख 71 हजार 9 सौ 44 रूपये होने पर कुर्की की कार्यवाही के दौरान 2 लाख रूपये का आंशिक चैक से भुगतान कर आपत्ति निराकरण होने पर शेष राशि कल जमा की जायेगी। संभाग क्रमांक 3 दादा बाबू राव वार्ड क्रमांक 09 संपत्ति 1000488730 पर बकाया राशि 1 लाख 9 हजार 5 सौ 72 रूपये होने पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई। संभाग क्र. 12 के अंतर्गत 4 बड़े बकायादारों में कुर्की एवं तालाबंदी की कार्यवाही के दौरान 1,00,000 एवं 93,000 बकाया राशि प्राप्त हुई। इसी प्रकार गलगला बाजार में स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई जिसमें चालान, जुर्माना एवं टैक्स वसूली सामूहिक रूप से कार्रवाई की गयी।

Next Post

दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

Sat Dec 13 , 2025
इंदौर: दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान एक नवविवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. घटना सांवेर क्षेत्र की है, जहां महिला को लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई है. मामले में पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष […]

You May Like