डंपर में दब कर राजस्थान के बुजुर्ग की मौत

ग्वालियर: बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अर्णव ग्रीन सिटी टाउनशिप में एक गिट्टी से भरे डंपर के पलटने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। अभी हाल ही में क्षेत्र में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डाली गई थी और इस पाइपलाइन का आधा अधूरा घटिया काम इस हादसे की वजह बना। बुजुर्ग को मौका तक नहीं मिला और उसी जगह पर वह गिट्टी से भरे डंपर के नीचे दब गया।

क्षेत्रवासी कह रहे हैं कि यह हादसा नहीं हत्या है और इसके दोषी अधिकारी और ठेकेदार हैं। मृतक बुजुर्ग गिरजा 90 वर्ष के थे। वह मूलतः भरतपुर राजस्थान के रहने वाले हैं। उनके नाती ने बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अर्णव ग्रीन सिटी में मकान बनाया था और वह अपने नाती के साथ रहते थे। ठंड का समय है। बुजुर्ग घर के बाहर धूप सेंक रहे थे उसी वक्त डंपर वहां से गुजरा।

मोड़ पर जैसे ही डंपर मुड़ा वहां पहले से खुदी हुई अमृत योजना पाइपलाइन की कच्ची सड़क में डंपर का पिछला पहिया फंस गया। जैसे ही पिछला पहिया फंसा डंपर का बैलेंस बिगड़ा और वह बुजुर्ग के मकान की तरफ ही लुड़क गया बुजुर्ग ने जगह से उठकर भागने की कोशिश की। लेकिन बुजुर्ग को मौका ही नहीं मिला और पूरा डंपर उसके ऊपर जा गिरा। डंपर की गिट्टियां भरभराकर उसके ऊपर गिर गई।

Next Post

सिंगरौली में ऑटो से उतरते समय व्यक्ति गिरा, हालत नाजुक, एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती

Sat Dec 20 , 2025
सिंगरौली: विंधनगर थाना क्षेत्र के सामने सड़क पर ऑटो से उतरते समय एक व्यक्ति अचानक जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जयंत निवासी राजेंद्र के रूप में की गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर […]

You May Like