बदमाश ने अधेड को धमकाया, पीटा

जबलपुर: कटंगी थाना क्षेत्र में बदमाश ने एक अधेड़ के साथ मारपीट करते हुए बका चमकाते हुए धमकाया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रमोद पटेल 52 वर्ष निवासी बल्देवबाग शीतलपुर थाना लार्डगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह देशी अग्रेजी शराब दुकान बेेलखाडू में प्राईवेट काम करता है.

सोमवार को दोपहर 12:45 बजे अग्रेजी शराब दुकान सिमरिया रोड के पास आम रोड पर खडा था तभी पहचान का अंकित उर्फ मगूरा कोल निवासी बघौडी का आया और शराब और मुर्गा पार्टी करने के लिए पैसे मांगने लगा उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट कर दी इसके बाद बका लेकर आया और उसे धमकाने लगा। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी अंकित उर्फ मगूरा कोल 20 वर्ष निवासी बघौड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Post

आपराधिक प्रकरण छुपाना गलत,HC ने सेवा से पृथक को बताया उचित

Tue Apr 15 , 2025
जबलपुर: सत्यापन के दौरान आपराधिक प्रकरण की जानकारी छुपाना नैतिक अधमता है। हाईकोर्ट जस्टिस संजीव सक्सेना तथा जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने कहा कि सवाल यह नहीं है कि याचिकाकर्ता पद के लिए उपयुक्त है या नहीं। नियोक्ता ने अपराधिक प्रकरण दर्ज होने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मांगी […]

You May Like