नयी दिल्ली, 02 मई (वार्ता) कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति-सीडब्ल्यूसी ने पार्टी की वरिष्ठ नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें आज श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा अन्य कई प्रमुख नेताओं ने डॉ व्यास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
गौरतलब है कि डॉ गिरिजा व्यास का कल अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया था। करीब एक महीने पहले पूजा करते समय आग लगने से वह 90 प्रतिशत झुलस गई थीं।
