नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन से ग्राहकों को बड़ी राहत, जुलाई में ₹2.72 करोड़ वापस दिलवाया

मंत्रालय ने बताया कि एनसीएच उन कंपनियों के साथ सहयोग करता है, जो शिकायत निवारण के लिए सक्रिय दृष्टिकोण अपनाती हैं और उन्हें स्वेच्छा से कन्वर्जेंस पार्टनर के रूप में शामिल करती है।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) ने जुलाई में 2.72 करोड़ रुपए का रिफंड दिलवाया और 27 क्षेत्रों में 7,256 उपभोक्ता शिकायतों का समाधान किया गया। ई-कॉमर्स क्षेत्र में रिफंड संबंधी शिकायतों की संख्या सबसे अधिक 3,594 रही, जिसके परिणामस्वरूप 1.34 करोड़ रुपए का रिफंड हुआ। इसके बाद यात्रा और पर्यटन क्षेत्र का स्थान रहा, जहां 31 लाख रुपए का रिफंड हुआ।

हेल्पलाइन के तकनीकी परिवर्तन ने इसकी पहुंच और दक्षता में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। मंत्रालय ने बताया कि कॉल की संख्या दस गुना से भी अधिक बढ़ गई है, जो दिसंबर 2015 में 12,553 से बढ़कर दिसंबर 2024 में 1,55,138 हो गई है। इसी प्रकार, औसत मासिक शिकायत पंजीकरण 2017 में 37,062 से बढ़कर 2024 में 1,11,951 हो गए हैं।

Next Post

सोना हुआ मंहगा, चांदी में भी बड़ी उछाल

Sat Aug 23 , 2025
गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। घरेलू शेयर बाजार में आज शुक्रवार, 22 अगस्त 2205 सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखी गई है। […]

You May Like