मोबाइल हैक कर खातों से उड़ाए 1.83 लाख

जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत अहमदनगर निवासी शहजाद अहमद (49) का मोबाइल हैक कर साइबर ठग ने उनके एसबीआई और एक्सिस बैंक खातों से 1,83,007 रुपये निकाल लिए। फोन हैक होने के बाद चालू होते ही पैसे कटने के मैसेज आए। जिसके बाद पीड़ित को ठगी का पता चला और उसने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। गोहलपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

यूपी चुनाव 2027 के लिए बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट प्लान तैयार!

Sat Nov 21 , 2026
नई दिल्ली। यूपी बीजेपी ने विधानसभा चुनाव को लेकर 25 से अधिक बिंदुओं पर रणनीति बनाई है। इस रणनीति में बूथ से लेकर विधानसभा स्तर तक संगठन को मजबूत करने की तैयारी है। सूत्रों ने बताया कि हर विधानसभा के मंडलों में जातीय समीकरण और प्रमुख नेताओं का डेटा जुटाया […]

You May Like