“कैट आपके द्वार” कार्यक्रम में थाटीपुर के व्यापारियों से कैट का संवाद

ग्वालियर: आज “कैट आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत कैट की ज़िला टीम ने थाटीपुर क्षेत्र के व्यापारियों से संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम का आयोजन होटल सेलिब्रेशन, थाटीपुर में किया गया, जिसमें कैट ज़िला अध्यक्ष रवि गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल, कोष अध्यक्ष मयूर गर्ग, संगठन मंत्री शिव मोहन चौरसिया एवं कैट कोऑर्डिनेटर धनराज सेवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर व्यापार संघ थाटीपुर के अध्यक्ष राजेंद्र खंडेलवाल, महामंत्री रविकान्त गुप्ता, जगदीश मित्तल, हर्ष श्रीवास्तव सहित अनेक स्थानीय व्यापारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी व्यापारियों ने अपना परिचय दिया, जिसके पश्चात क्षेत्रीय व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रमुख मुद्दों में ट्रैफिक व्यवस्था की अव्यवस्था, ऑनलाइन शॉपिंग से व्यापार पर पड़ रहा नकारात्मक प्रभाव, बाजार में शौचालय की अनुपलब्धता, तथा जीएसटी व ट्रेड लाइसेंस की जटिल प्रक्रियाएँ शामिल रहीं। व्यापारियों ने इन समस्याओं के निराकरण हेतु कैट से सहयोग की अपेक्षा की।

Next Post

कटनी: CSP के पारिवारिक मामले में दखल करने वाले DSP और महिला इंस्पेक्टर हटाए गए

Mon Jun 9 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी सीएसपी के पारिवारिक मामले में दखल करने वाले डीएसपी और महिला पुलिस इंस्पेक्टर के विरुद्ध भी सख्त एक्शन लिया है। उन्होंने उन दोनों को हटा कर डीआईजी कार्यालय में अटैच कर दिया है। इन दोनों ने कवरेज पर गए पत्रकारों से भी दुर्व्यवहार […]

You May Like