भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 128 रनों के स्कोर पर रोका

विशाखापत्तनम 23 दिसंबर (वार्ता) वैष्णवी शर्मा और श्रीचारणी (दो-दो विकेट) के साथ क्षेत्ररक्षकों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को नौ विकेट पर 128 के स्कोर पर रोक दिया।
आज यहां भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में विष्मी गुणारत्ने (एक) का विकेट विकेट गंवा दिया। विष्मी को क्रांति गौड ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी हसिनी परेरा ने कप्तान चामरी अटापट्टू के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। छठें ओवर में स्नेह राणा ने चामरी अटापट्टू को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। चामारी अटापट्टू ने 24 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 33 रनों की पारी खेली।इसके बाद श्रीचारणी ने हसिनी परेरा (22) को अपनी ही गेंद पर कैच आउटकर पवेलियन भेज दिया। हर्षिता समाराविक्रमा ने 32 गेंदों में चार चौकों की मदद से (33) रनआउट हुई।
इसके बाद आखिरी ओवरों में भारतीय गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों श्रीलंका के किसी भी बल्लेबाज को टिकने नहीं दिया। कविशा दिलहारी (14) को श्रीचारणी ने आउट किया। कौशिनी नुत्यांगना (11) और नीलाक्षी डिसिल्वा (दो) रन बनाकर आउट हुई। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 128 रन ही बना सकी।
भारत की ओर से श्रीचारणी और वैष्णवी शर्मा ने दो-दो विकेट लिये। क्रांति गौड और स्नेह राणा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

अमित शाह का आगमन आज, मेला में करेंगे मप्र ग्रोथ समिट का शुभारंभ

Tue Dec 23 , 2025
  ग्वालियर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सहभागिता एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में 25 दिसंबर को ग्वालियर के मेला ग्राउंड में अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट का राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा. यह समिट पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनके विकासवादी […]

You May Like