
विदिशा। मंगलवार को कृष्णा धाम कॉलोनी निवासी बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
मंगलवार को कृष्णा धाम कॉलोनी फेस टू के रहवासी बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट पहुंचे और कालोनाइजर के खिलाफ आवेदन देकर कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस दौरान रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी का जब विस्तार किया जा रहा था तब सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। इसी के चलते हम लोगों ने यहां प्लाट खरीदे और मकान बना कर रहने लगे हैं, लेकिन लंबे समय गुजर जाने के बावजूद भी कॉलोनाइजर द्वारा कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। वर्तमान में असुविधाओं के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में गंदगी और साफ सफाई न होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और कॉलोनाइजर से सड़क, नाली सहित साफ-सफाई की व्यवस्था करने की बार-बार कह चुके हैं, लेकिन हमारी समस्याओं की ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आवेदन देकर कलेक्टर से मांग की है कि कॉलोनाइजर पर कार्रवाई करते हुए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान बड़ी संख्या में कॉलोनी के रहवासी मौजूद थे
