लूट की गठरियों समेत 14 हिरासत में, 3 फरार

राजगढ। जिले में बीते कई वर्षों से सक्रिय अन्तर जिला हाईवे ट्रक कटिंग गेंग का राजगढ़ पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. यह गिरोह देवास-शाजापुर की पीपलरावा, पम्पापुर, मखावद (शाजापुर) के युवाओं द्वारा गठित किया गया था.

जो रात के समय चलते ट्रकों से कपड़े, इलेक्ट्रानिक्स, प्लास्टिक के दाने, कीटनाशक दवाईया, मिक्सर ग्राइन्डर, कॉस्मेटिक आईटम व अन्य सामग्री ट्रक कटिंग कर चोरी करते थे. पुलिस ने इस गिरोह की कमर तोड़ते हुए लगभग सभी मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. 3 आरोपी फरार है जबकि 14 आरोपी अब तक पुलिस हिरासत में आ चुके है.

कार से लेकर कपड़ों तक 61 लाख रूपए का माल जब्त

पीकअप -01 कीमती 8 लाख रूपये, मारूती ब्रेजा – 01 कीमती 7 लाख रूपये, हन्डई आई टेन कार-01 कीमती 3 लाख रूपये, बजाज पल्सर – 01 कीमती 90 हजार रूपये, होण्डासाईन-01 कीमत 40 हजार, कपड़े -45 बण्डल कीमती 7 लाख 40 हजार रूपये, टीव्ही-08 कीमती 01 लाख रूपये, वाशिंग मशीन-02 कीमती 15 हजार रूपये, साउंड बाक्स-01 कीमती 20 हजार, अन्य मोटर सायकल – 02 कीमती 2 लाख रूपये कुल कीमत 30 लाख 15 हजार रूपये जब्त किए है. साथ ही हाल ही में साड़ी- 65 गठाने कीमत 25 लाख, लेडिस सूट -08 गठाने कीमती 01 लाख, फ्रीज- 04 नग कीमती 70 हजार रूपये, एलईडी टीव्ही -03 नग कीमती 45 हजार रूपये, वाशिंग मशीन – 03 नग कीमती 54 हजार रूपये, मिक्सर ग्राइन्डर – 07 नग कीमती 25 हजार, कॉस्मेटिक सामग्री -08 बाक्स कीमती 01 लाख पचास हजार, प्लास्टिक के दाने 10 बोरी कीमती 35 हजार, कीटनाशक दवाईया- 02 बाक्स कीमती 20 हजार, मोटर सायकल-02 कीमती 01 लाख पचास हजार, कुल राशि 31 लाख 49 हजार पकड़ा है. अब तक कुल बरादमगी मशरूका राशि -61 लाख 64 हजार रूपए है.

Next Post

समावेशी विकास राजस्थान सरकार का विजन- भजनलाल

Tue Aug 26 , 2025
जयपुर, 26 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री के भजनलाल शर्मा ने समावेशी विकास राज्य सरकार का विजन बताते हुए कहा है कि जन आकांक्षाएं इसका केन्द्र बिन्दु है और हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास में विश्वास रखती है जबकि पिछली कांग्रेस सरकार कमीशन के लिए काम करती थी। श्री शर्मा […]

You May Like