सतना: मैहर में 66 वें शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर देवी जी चौकी मैहर में स्मृति परेड का आयोजन कर शहीद जवानों को श्रृध्दांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह के द्वारा पूर्व में देश में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों के नाम का वाचन किया गया।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमति रानी बाटड, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मैहर डॉ. चंचल नागर , नगर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह, एसडीओपी ख्याति मिश्रा,जिले के समस्त थाना प्रभारी, पुलिस स्टाफ, जनप्रतिनिधी उपस्थित रहे। परेड का नेतृत्व सूबेदार नृपेन्द्र सिंह के द्वारा किया गया ।
